Bhagavan Shiv (Mahadev) Prayers Sanskrit Slokas।प्रार्थना।
भगवान महेश्वर कहते हैं कि -- देवी! किसी भी जीव की हिंसा न करना, सत्य बोलना, सभी प्राणियों पर दया करना, मन और इन्द्रियों पर काबू रखना तथा अपनी शक्ति के अनुसार दान देना। यह प्रत्येक गृहस्थ का अथवा गृहस्थ आश्रम का उत्तम धर्म है। जो लोग गृहस्थाश्रम में रहकर माता-पिता की सेवा करते हैं। जो नारी पति की सेवा करती है तथा जो ब्राह्मण नित्य अग्निहोत्र-कर्म करते हैं। उन पर इन्द्र आदि सभी देवता, पितृलोक निवासी पितर प्रशन्न रहते हैं Bharatiy Nari